{"_id":"5911ced24f1c1b11578512a6","slug":"appointments-of-50-principal-for-govt-degree-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 50 कॉलेजों को मिले नए प्रिंसिपल, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल के 50 कॉलेजों को मिले नए प्रिंसिपल, देखें पूरी लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 May 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 50 डिग्री कॉलेजों को नए प्रिंसिपल मिल गए हैं। शिक्षा विभाग ने एसोसिएट प्रोफेसरों को पदोन्नति देने के साथ ही प्रिंसिपल पद पर तैनाती दे दी है। एक हफ्ते के भीतर सभी प्रिंसिपलों को नए पद पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। छह प्रिंसिपलों को दो-दो कॉलेजों के प्र्रिंसिपल की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि दो एसोसिएट प्रिंसिपलों को कार्यकारी प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पदोन्नति और नियुक्त आदेशों के तहत ओसी सकलानी को संधोल, विनय कुमार शर्मा को ननखड़ी, वंदना को जीसीटीई धर्मशाला, शीला कपूर को एससीईआरटी सोलन, प्रवीण कुमार को सराहन, मीना सूद को बड़सर, टीआर पराशर को कफोटा, संजीवन कटोच को नौरा, आरके कायस्था को आनी, विपिन चंद्र राठौर को पांगी, अंजू सहगल को सुजानपुर टीहरा, नीलम शर्मा
विज्ञापन
को कोटली, रश्मि रमौल को मटौर, एससी चौधरी को डाडासीबा, विजय कुमार दत्ता को चौकीमन्यार, ऋषि राम भाटिया को सुग भटोली, मधु शर्मा को ढलियारा, मनोज कुमार शर्मा को जेएलएन फाइन आर्ट कॉलेज शिमला, सपना बंटा को जयसिंहपुर, वीना राठौर को संगड़ाह, एचके ठाकुर को नेरवा, नरेंद्र शर्मा को सुन्नी, नीलम कौशिक को अर्की, सुमन शर्मा को नगरोटा सूरियां, आरएस पटियाल को
विज्ञापन
खुडियां, पीके सलारिया को टिक्कर, आरसी ठाकुर को बल्द्वाड़ा, बृजबाला को श्रीनैना देवी जी, दीपा शर्मा को धामी 16 मील, पूर्ण चंद को रामपुर, केसी महंत को नालागढ़, मनदीप शर्मा को बंजार, अरुणा भारद्वाज को सरस्वती नगर, इंदू बाला को दौलतपुर चौक, नीना वासुदेवा को झंडूता, अरुणा शर्मा को चुवाड़ी, विद्यासागर को सिहुंता, रमन कुमार को रक्कड़, पूनम शर्मा को कुमारसेन, वंदना वैद्य को
पनसारा, सत्येंद्र शर्मा को तीसा, त्रिलोक चंद को ऊना, सुनीता सिंह को डैहर, रमेश कुमार वर्मा को दिग्गल, नारायण सिंह को सैंज, अनुपमा गर्ग को ठियोग, राजेश कुमार को बरोह और बलवंत चौहान को सरस्वती नगर में प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।
अंजू बाला शर्मा को निहरी और अश्विनी कुमार को बंगाणा कॉलेज ने कार्यकारी प्रिंसिपल के पद पर नियुक्ति दी गई है। इनके अलावा मधु शर्मा को ढलियारा कॉलेज के साथ देहरा कॉलेज, एचके ठाकुर को नेरवा के साथ चौपाल, पूर्ण चंद को रामपुर के साथ निरमंड, केसी महंत को नालागढ़ के साथ रामशहर, मनदीप शर्मा को बंजार के साथ गड़ागुसाईं और त्रिलोकचंद को ऊना के साथ हरोली कॉलेज के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।