फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply till 18 june for Diploma Course in Hotel Management Institute Hamirpur

होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर में डिप्लोमा कोर्स के लिए करें आवेदन

Wed, 22 May 2019 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 May 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Apply till 18 june for Diploma Course in Hotel Management Institute Hamirpur

होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी डिप्लोमा कोर्स के लिए 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स के लिए मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आईएचएम हमीरपुर में कुकिंग और वेटर में डिप्लोमा कोर्स करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड या आईएचएम हमीरपुर से भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र 18 जून तक शाम 5 बजे तक ही लिए जाएंगे। आवेदन पत्र के साथ सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये और एससी, एसटी और पीएच वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। प्रधानाचार्य आईएचएम हमीरपुर के नाम से भी डिमांड ड्राफ्ट दिया जा सकता है। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में सीट आवंटन का 24 जून को होगा। जबकि दूसरे चरण में सीट का आवंटन 5 जुलाई को किया जाएगा। संस्थान के एचओडी पुनीत बंटा ने कहा कि अभ्यर्थी 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कोर्स में 30-30 सीेटें भरी जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed