फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply Online Registration for Himachal Pradesh Science Congress

प्रदेश साइंस कांग्रेस के लिए पंजीकरण शुरू, करें आवेदन

Fri, 26 Jul 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Jul 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Apply Online Registration for Himachal Pradesh Science Congress
सांकेतिक तस्वीर

दस से 17 साल की आयु के बीच के नन्हें वैज्ञानिकों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश विज्ञान और पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) 27 वीं प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस कराने जा रहा है। इस कांग्रेस में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिषद की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिलेगी, जिसकी मदद से बच्चों को पंजीकरण कराना है।

विज्ञापन


हिमकॉस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस विज्ञान कांग्रेस में छह तरह की गतिविधियां कराई जाएंगी। इनमें विज्ञान गतिविधि कार्नर, विज्ञान स्किट, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, अभिनव विज्ञान मॉडल और वैज्ञानिक परियोजना प्रतियोगिता शामिल हैं। कार्यक्रम का केंद्रबिंदु ठोस कचरा प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। इससे चुने जाने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की कांग्रेस में भाग लेंगे। बताया कि उप मंडल स्तर पर बच्चों के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 13 से 15 अगस्त के बीच होगा, जबकि जिला स्तर पर यह कांग्रेस 14 से 24 अक्तूबर और राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस 4 से 7 नवंबर के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed