{"_id":"5c319c9cbdec2256c106ea7c","slug":"apply-online-for-phd-courses-admissions-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी में एडमिशन के लिए इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी में एडमिशन के लिए इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन
Sun, 06 Jan 2019 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में पीएचडी की सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सीटों के लिए 22 जनवरी तक आवेदन जमा किए जाएंगे, जबकि 6 फरवरी को विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा । वर्ष 2018-19 सत्र में प्र्रवेश प्रक्रिया को लेकर विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पीएचडी में प्रवेश के लिए आवश्यक दिशा निर्देश और पात्रता से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट www.hpuniv.ac.inपर उपलब्ध करवाई गई है। प्रवेश के लिए सभी अभ्यर्थियों को विवि के एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
इस प्रवेश प्रक्रिया में सीटों के लिए आवंटन में यूजीसी नेट और गेट क्वालिफाइड अभ्यर्थियों केा बीस अंक, एसएलईटी पास को 15 अंक जबकि एचपीयू से एमफिल, एलएलएम और एमटेक पास अभ्यर्थियों को 10 अंक मिलेंगे। जबकि प्रवेश परीक्षा कुल 80 अंक की होगी।
विज्ञापन
किस विभाग में भरी जानी है पीएचडी की कितनी सीटें
विभाग रिक्त सीटें
शिक्षा 06
गणित 08
विधि 07
एमटीए 04
लोक प्रशासन 26
संस्कृत 02
बॉयो साईस 02
बॉयो टेकभनालॉजी 01
केम्स्ट्री 05
फिजेक्स 09
कंप्यूटर साईस 05
राजनिति शास्त्र 05
हिंदी 02
इतिहास 03
एचपीयूबीएस मैनेजमेंट 13
कामर्स 08
शारीरिक शिक्षा 02
समाज शास्त्र 04