फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply online for NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST 2017

NEET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस माह होगी परीक्षा

Thu, 02 Feb 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Feb 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Apply online for NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST 2017

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देशभर में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट) 2017 की घोषणा कर दी है। नीट यूजी 2017 के लिए 31 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 1 मार्च तक http://cbseneet.nic.in/cbseneet/Registration/Instruction.aspx के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा 7 मई को आयोजित होगी। 

विज्ञापन


सीबीएसई ने नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया में आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के छात्रों को आधार कार्ड से छूट दी गई है। सीबीएसई पहली बार एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स की सभी सीटों और सभी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट यूजी आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


इसमें ऑल इंडिया कोटा सीट, स्टेट गर्वनमेंट कोटा सीट, निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा सीट, प्राइवेट, डीम्ड विश्वविद्यालय व सेंट्रल पूल कोटा की सीटें शामिल हैं। भारतीय नागरिक, नॉन रेजीडेंट इंडियन, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया, भारतीय मूल के नागरिक व विदेशी नागरिक 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीट के तहत नीट यूजी में आवेदन करने के योग्य होंगे। परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट होगी। नीट के लिए तीन मौके मिलेंगे। सीबीएसई ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली है। नीट में बैठने वाले लगभग 10 लाख उम्मीदवारों के लिए देशभर में 1500 परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। सीबीएसई के पास केवल परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी है। परीक्षा के बाद रिजल्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय को दिया जाएगा। 


वेबसाइट को बनाया गया बेहतर
सीबीएसई ने उम्मीदवारों को नीट यूजी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नीट परीक्षा की वेबसाइट को एक बेहतर नेविगेशन के साथ विकसित किया है। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए लॉग इन आईडी की व्यवस्था भी की गई है। सूचना बुलेटिन को आसान बनाते हुए उसे चैप्टर और टॉपिक आधारित बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed