फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply online for ICAI Common Proficiency Test

छात्रों के लिए बड़ा मौका, इस तारीख तक करें आवदेन

Thu, 04 Oct 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Apply online for ICAI Common Proficiency Test

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए बृहस्पतिवार से आप पंजीकरण करा सकते हैं। 16 दिसंबर को इसकी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

विज्ञापन


आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चार अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2018 तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद पंजीकरण कराने के लिए विलंब शुल्क देना होगा। 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। उसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Apply online for ICAI Common Proficiency Test

आईसीएआई की ओर से देशभर में सीए सीपीटी का आयोजन 16 दिसंबर को कराया जाएगा। आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। काठमांडू (नेपाल) में जो अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें 1700 रुपये शुल्क देना होगा। अबू धाबी, दोहा, मस्कट में परीक्षा देने वालों को 300 डॉलर शुल्क देना होगा।

16 दिसंबर 2018 को सीपीटी का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे होगा। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। परीक्षा के लिए भारत में 196 केंद्र बनाए गए हैं।
यह है वेबसाइट : www.icai.org

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed