फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply online for academic course in hpu shimla

इस बार एचपीयू में कोर्स के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन

Sat, 08 Apr 2017 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 08 Apr 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Apply online for academic course in hpu shimla

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं की परीक्षा तिथियों में हुए बदलाव के कारण नए सत्र के अकादमिक कैलेंडर में बदलाव किया गया है। आने वाले सप्ताह में नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ विवि के स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


नए शेड्यूल को कुलपति की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है, जिसमें विवि के करीब 36 कोर्स से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होगी। छात्र प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के अपने व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी।
विज्ञापन


फार्म भरने से लेकर फीस जमा करवाने और रोलनंबर जारी होने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। इसमें छात्र को प्रोस्पेक्ट्स के साथ ही हर महत्वपूर्ण जानकारी साइट पर मिल जाएगी। छात्र को इसी के माध्यम से फार्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसी प्रवेश प्रक्रिया के पूरा होने के बाद विवि के पास हर छात्र का विस्तृत रिकार्ड ऑनलाइन एकत्र होगा, जो विवि के पास हमेशा रहेगा। विश्वविद्यालय को वेब एनेबल्ड बनाने की प्रक्रिया के तहत ही यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर छात्र को अलग लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलेगा

Apply online for academic course in hpu shimla
एचपीयू शिमला

एचपीयू ने पीजी में प्रवेश के लिए तैयार किए सॉफ्टवेयर में छात्र को लॉग इन आईडी, पासवर्ड मिलेगा,  इसमें दर्ज किए जाने वाले ई मेल और मोबाइल नंबर पर ई मेल और एसएमएस के माध्यम से फार्म स्वीकार किए जाने, उसमें सुधार किए जाने, रोलनंबर, परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने से लेकर लिखित परीक्षा का परिणाम, मेरिट रैंक और काउंसिलंग तथा उसके परिणाम तक की जानकारी मिलेगी। 

चालान, डेबिट, क्रेडिट कार्ड एटीएम से सीधे जमा होगी फीस 
स्नातकोत्तर और यूजी कोर्स में प्रवेश लेने के भरे जाने वाले फार्म के साथ जमा होने वाली फीस भी ऑनलाइन जमा हो सकेगी। इसमें छात्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन में छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और एटीएम से बीजा कार्ड नेट बैंकिंग से फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं, आफलाइन में फार्म भरने के साथ ही यूजी कोर्स की तर्ज पर चालान जेनरेट कर बैंक में फीस जमा करवाने की प्रक्रिया रहेगी। इसके नंबर को ऑनलाइन भरने पर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

तैयार है प्रवेश प्रक्रिया का सॉफ्टवेयर: मुकेश 
विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज डा. मुकेश कुमार ने माना कि यूनिवर्सिटी वेब एनेबल्ड मैनेजमेंट के प्रोजेक्ट की जरूरत के हिसाब से पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर ली गई है। यह पूरी रह से तैयार है। इसे छात्र की सुविधा और यूडब्लूयएमएस की आवश्यकता के मुताबिक तैयार किया गया है। 

अगले सप्ताह अपलोड हो जाएगा नया शेड्यूल: प्रो. गिरिजा 
विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने माना कि संशोधित कर अकादमिक कैलेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसे कुलपति की मंजूरी मिलने के बाद अगले सप्ताह साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed