फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply offline for scholarship in tribal areas of himachal pradesh

विद्यार्थियों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़, अब छात्रवृत्ति आवेदन लिए ये तरीका

Wed, 04 Jul 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 04 Jul 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
apply offline for scholarship in tribal areas of himachal pradesh

जनजातीय इलाकों में इंटरनेट सेवाएं न चलने का बहाना बनाकर कोई भी स्कूल विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। शिक्षा विभाग ने जनजातीय क्षेत्रों में छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन के लिए अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व्यवस्था भी लागू कर दी है। स्पीति घाटी के स्कूलों में पिछले पांच साल से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से मामला उठाने के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिक्षा सचिव और उच्च शिक्षा निदेशक के साथ बैठक की। शिक्षा विभाग के कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह शर्मा ने छात्रवृत्ति मामले को लेकर जिला उप-निदेशक का कार्यभार देख रहे एसडीएम काजा और एडीसी काजा से रिपोर्ट तलब की। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में जनजातीय क्षेत्रों में ढुलमुल इंटरनेट सेवा के कारण छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाना मुख्य वजह बताई जा रही है। लिहाजा, शिक्षा विभाग ने अब ऐसे तमाम जनजातीय क्षेत्रों में छात्रवृत्ति को आवेदन के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन की व्यवस्था शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्रों का कोई भी स्कूल ऑनलाइन का बहाना बनाकर छात्रवृत्ति योजना से किसी भी विद्यार्थी को वंचित नहीं रख पाएंगे। शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब लाहौल स्पीति जैसे दुर्गम इलाकों में आवेदन के लिए ऑफलाइन की व्यवस्था शुरू कर दी है। 


कांग्रेस सरकार ने नहीं दिखाई गंभीरता- शिक्षा जैसे अहम मुद्दे पर कांग्रेस सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। पूर्व सरकार और पूर्व विधायक के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण स्पीति घाटी के बच्चे विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से वंचित रहे। भाजपा सरकार ने जिला प्रशासन और तमाम सरकारी शिक्षण संस्थानों को सही तरीके से छात्रवृत्ति योजनाओं को लागू करने का निर्देश जारी किया है। -डॉ. रामलाल मारकंडा, कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed