फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply offline for BAMS And BHMS courses

बीएएमएस, बीएचएमएस के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 23 Jul 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
apply offline for BAMS And BHMS courses

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएएमएस और बीएचएमएस के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और काउंसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अगस्त है।

विज्ञापन


प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेडयूल के अनुसार नीट की मेरिट के आधार पर प्रदेश के राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल पपरोला कांगड़ा, शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बिलासपुर, सोलन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमारहट्टी में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


नीट में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी बीएएमएस और बीएचएमएस में प्रवेश के लिए छह अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। 28 अगस्त को विवि मेरिट जारी करेगा।

apply offline for BAMS And BHMS courses

ऑनलाइन आवेदन करने पर सामान्य वर्ग व अन्य के लिए 1600, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वर्ग के अभ्यर्थियों को आठ सौ रुपये फीस देनी होगी। इसके बाद पहले राउंड की काउंसलिंग 25 से 27 सितंबर तक होगी। 30 सितंबर को प्रवेश के लिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। दूसरे राउंड की काउंसलिंग नौ अक्तूबर को होगी।

18 अक्तूबर को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएएमएस में 60 और बीएचएमएस के लिए 75 सीटें निर्धारित की हैं। उधर, एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि विश्वविद्यालय ने बीएएमएस और बीएचएमएस के ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त तक मांगे हैं। काउंसलिंग का शेडयूल भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed