फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply for ug semester system exams till 16 march

यूजी सेमेस्टर सिस्टम परीक्षाओं के लिए 16 मार्च तक आवेदन

Mon, 24 Feb 2020 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Feb 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
apply for ug semester system exams till 16 march
HPU Shimla - फोटो : अमर उजाला

विवि ने यूजी डिग्री कोर्स में पूर्व में लागू सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्यारह अप्रैल से शुरू होने वाली यूजी सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं में दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर जबकि छठे सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षाओं के लिए फार्म भरे जाने हैं। इसके लिए परीक्षार्थी कॉलेज रेगुलर और इक्डोल के छात्रों को ऑनलाइन ही परीक्षा फार्म भरने होंगे, जिसके लिए 16 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के एग्जाम पोर्टल के माध्यम से छात्र परीक्षा फार्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रेगुलर छठे सेमेस्टर छात्र छात्राओं के परीक्षा फार्म भरवाने की जिम्मेदारी कॉलेजों की रहेगी। कॉलेज ही फार्म भरे जाने के बाद उसे सत्यापित करेगा। जिसकी हार्ड कॉपी विवि में जमा करवानी होगी। वहीं दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर के परीक्षा फार्म भरना छात्र स्वयं सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी सेमेस्टर सिस्टम के परीक्षा फार्म भरे जाने से संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन


इस बार छठे सेमेस्टर में अपीयर होंगे करीब 45 हजार विद्यार्थी 
विवि से संबद्ध  यूजी कॉलेजों और इक्डोल के करीब 45 हजार छात्र सेमेस्टर सिस्टम की अंतिम छठे सेमेस्टर की परीक्षा में अपीयर होंगे। इनकी डिग्री पूरी होनी है। इसलिए विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा छठे सेमेस्टर में अपीयर होने वाले छात्र छात्राओं को पीजी प्रवेश की काउंसलिंग शुरू होने से पहले छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने के लिए पहले से तैयारियां कर रहा है, ताकि छात्रों को पीजी में प्रवेश लेने में कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजी के रिवेल्यूएशन नतीजे हो चुके हैं घोषित 
विश्वविद्यालय ने छात्र संगठनों की लगातार उठ रही यूजी प्रथम वर्ष के रिवेल्यूएशन के बीएससी, बीए और बीकॉम के परीक्षा परिणामों को घोषित कर दिया है। इन नतीजों को छात्र अपने दिए गए लॉगइन आईडी के माध्यम से मार्क्सशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी छात्र का पूरा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे विवि संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed