फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for Scholarship by Sainik Board from first April

सैनिक बोर्ड देगा छात्रवृत्ति, एक अप्रैल से करें आवेदन

Wed, 20 Mar 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Mar 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Apply for Scholarship by Sainik Board from first April

केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सौजन्य से हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के दो बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदक एक अप्रैल से आवदेन कर सकेंगे। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग की ओर से प्रथम कक्षा से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए हर महीने एक-एक हजार रुपये की मदद दी जाती है।

विज्ञापन


इसमें लड़का और लड़की दोनों वर्ग के बच्चों को यह सहायता मिलती है। हालांकि, वर्ष 2017 में जानकारी के अभाव में प्रदेश भर के महज 1360 बच्चे ही इस आर्थिक सहायता का लाभ उठा सके हैं। वर्ष 2018 में विभागीय प्रचार प्रसार के कारण इस आर्थिक सहायता के लिए आवेदकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई और इसी वर्ष 2180 आवेदकों को इस आर्थिक सहायता का लाभ मिला है।

विज्ञापन

Apply for Scholarship by Sainik Board from first April

इसके अलावा अब वर्ष 2019 के दौरान बीते वर्ष से भी अधिक आवेदन आने की संभावना है। विभाग ने इस बार योजनाओं को पूर्व सैनिकों तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शिका, शूरवीर हितैषी जैसी पत्रिकाएं पूर्व सैनिकों को आवंटित की हैं। इन पत्रिकाओं में विभाग और केंद्रीय सैनिक बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का वर्णन है।

इसके अलाव प्रोफेशनल कोर्स करने वाले बच्चों को मिलने वाली प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति के लिए भी पूर्व सैनिकों के बच्चे अप्रैल माह के बाद शुरू होने वाले अपनी कक्षा के सेशन के दौरान आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति में पूर्व सैनिक के बेटे को 24 हजार और बेटी को 27 हजार प्रतिवर्ष प्रोफेशनल कोर्स के लिए मिलते हैं। 

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक बिग्रेडियर एसके वर्मा ने कहा कि पहली अप्रैल से पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता को हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति के तहत प्रोफेशनल कोर्स के लिए आवेदक सेमेस्टर के शुरू में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed