{"_id":"5a1576f34f1c1b87698bd130","slug":"apply-for-nios-exam-till-20th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईओएस से परीक्षा देने के लिए इस तारीख तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईओएस से परीक्षा देने के लिए इस तारीख तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के दसवीं और 12वीं कक्षा की अप्रैल-मई 2018 में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रति विषय 250 रुपये और प्रायोगिक विषय के लिए अतिरिक्त 120 रुपये फीस देनी होगी। 21 से 31 दिसंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि एक से 10 जनवरी तक 1500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
एनआईओएस धर्मशाला के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी फीस डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं।
राष्ट्रीयकृत बैंक के डिमांड ड्राफ्ट से भी फीस का भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए डिमांड ड्राफ्ट सचिव राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के नाम हो तथा धर्मशाला के पक्ष में देय होना अनिवार्य है।
विज्ञापन