फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply for MBBs BDS seats under defense quota

सैन्य कर्मियों के आश्रितों के पास एमबीबीएस/बीडीएस का मौका

Fri, 29 Jun 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 29 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
apply for MBBs BDS seats under defense quota

सैन्य कर्मियों के आश्रितों के पास एमबीबीएस/बीडीएस करने का मौका है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए सैन्य कर्मियों के पुत्रों, पुत्रियों, विधवाओं और पत्नियों से रक्षा मंत्रालय कोटे के अंतर्गत आरक्षित एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रघबीर सिंह (सेवानिवृत्त) ने बताया कि इन सीटों के लिए पात्र इच्छुक अभ्यर्ती केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युद्ध कार्रवाई के दौरान शहीद हुए सैनिकों के बच्चे/ विधवाएं, युद्ध कार्रवाई के दौरान अपंग हुए तथा बोर्ड आउट किए गए सैनिकों के बच्चे/ पत्नियां, सैन्य सेवा के दौरान दिवंगत हुए सैनिकों के बच्चे/विधवाएं, सैन्य सेवा के दौरान अपंग हुए तथा बोर्ड आउट किए गए सैनिकों के बच्चे/पत्नियां, वीरता पुरस्कार से सम्मानित सेवारत एवं
विज्ञापन
विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिकों के बच्चे/पत्नियां, भूतपूर्व सैनिकों के बच्चे और सेवारत सैनिकों के बच्चे तथा पत्नियां निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर एमबीबीएस एवं बीडीएस की उक्त आरक्षित सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 


उन्होंने बताया कि इन सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित एनईईटी-2018 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। नटी में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed