{"_id":"577dddaa4f1c1b446c7fa33e","slug":"apply-for-jbt-course-affiliation-to-himachal-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी कोर्स संबद्धता को 15 जुलाई तक का समय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेबीटी कोर्स संबद्धता को 15 जुलाई तक का समय
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि एनसीटीई मान्यता प्राप्त एवं शिक्षा विभाग से एनओसी प्राप्त प्राइवेट संस्थान ही शिक्षा बोर्ड से जेबीटी की संबद्धता को आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और संबंधित दिशा निर्देश बोर्ड वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
जेबीटी कोर्स के लिए इच्छुक संस्थान प्रपत्र को वेबसाइट से डाउनलोड कर उपयुक्त जानकारी भरकर बोर्ड कार्यालय भेज सकते हैं। आवेदन के लिए नॉन रिफंडेवल शुल्क के तौर पर 2000 रुपये निर्धारित हैं। संबद्धता मिलने के बाद संस्थानों को पांच हजार शुल्क का बैंक ड्राफ्ट सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम देना होगा।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ एनसीटीी द्वारा जारी जेबीटी मान्यता प्रति, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा जारी संस्थान भवन सुरक्षा प्रति, अग्रि सुरक्षा अधिकारी शिमला द्वारा जारी प्रति सहित एनसीटीई द्वारा निर्धारित जेबीटी
विज्ञापन
स्टाफ की सूची जोकि संबंधित डाइट से अनुमोदित की गई हो संलग्र करना अनिवार्य है। संबंधित संस्थान संबद्धता के लिए 15 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क और 30 जुलाई तक पांच हजार की विलंब राशि आवेदन सहित भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूरभाष नंबर 01892242145 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।