{"_id":"579ca43a4f1c1ba61521ea5c","slug":"apply-for-hp-tet-exam-last-date-20-august-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP TET के लिए इस तारीख से करें आवेदन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HP TET के लिए इस तारीख से करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। यह परीक्षा छह विषयों में ली जाएगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के निर्देशानुसार शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एक से 20 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छह विषयों जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और भाषा अध्यापक के टेट 2016 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
निर्धारित तारीख के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन