फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board Dharamshala Polytechnic Admisssion (PAT-2017)

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट और लीट के लिए मांगे आवेदन

Mon, 17 Apr 2017 09:18 AM IST
सुनील शर्मा/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Mon, 17 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Apply for Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board Dharamshala Polytechnic Admisssion (PAT-2017)

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट (पॉलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट) और लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने पैट के लिए अंतिम तारीख 9 मई और लीट के लिए 15 मई निर्धारित की है। दोनों कोर्सों के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में 15 सरकारी और 25 निजी बहु तकनीकी संस्थान हैं। 

विज्ञापन


इनमें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बच्चों का दाखिला होना है। अभ्यर्थी फीस क्रेडिट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से जमा करवा सकते हैं। चालान के माध्यम से बैंक में भी फीस जमा करने का प्रावधान है। पैट और लीट के लिए जनरल तथा ओबीसी कैटेगिरी के लिए 650 रुपये, जबकि एससी और एसटी के लिए 400 रुपये फीस रखी गई है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड 21 मई को पैट लेगा। लीट के लिए 28 मई की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन

यहां से डाउनलोड करने होंगे एडमिट कार्ड

Apply for Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board Dharamshala Polytechnic Admisssion (PAT-2017)

इन परीक्षाओं के लिए 29 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। प्रवेश परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। पैट का परिणाम 27 मई को घोषित होगा। उसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को कोर्स भरने होंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चार राउंड होंगे। 

प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 15 सरकारी और 25 निजी बहुतकनीकी संस्थानों में 10 हजार 480 सीटें भरी जाएंगी। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि पैट और लीट के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पैट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई और लीट के लिए 15 मई रखी गई है। ये परीक्षाएं सूबे के 29 परीक्षा केंद्रों पर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed