फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for for one year management training course in nauni university

एक साल के प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

Wed, 17 Jul 2019 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Apply for for one year management training course in nauni university
फाइल फोटो

नौणी विवि ने 2019-20 सत्र के लिए एक वर्ष के उद्यौनिकी प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स (स्व-रोजगार) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषक परिवार से संबंध रखने वाले युवाओं को फलों, सब्जियों और मशरूम के उत्पादन और मधुमक्खी पालन में स्वरोजगार बनाने के लिए प्रशिक्षित करना है।

विज्ञापन


यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 11 सितंबर से विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान और प्रशिक्षण स्टेशनों और कृषि विज्ञान केंद्र में चलाया जाएगा। विश्वविद्यालय के सात स्टेशनों में इस प्रशिक्षण कोर्स की कुल 130 सीटें होंगी। 
विज्ञापन


जाछ (कांगड़ा), बाजौरा (कुल्लू), शारबो (किन्नौर), मशोबरा (शिमला) में स्थित विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों और नेरी (हमीरपुर) में 20-20 सीटें होंगी। सिरमौर के धौलाकुआं में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र और चंबा के कृषि विज्ञान केंद्र में इस प्रशिक्षण कोर्स की 15-15 सीटें होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार ने कम से कम दसवीं या समकक्ष स्तर की परीक्षा पास की हो। 17 से 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र साधारण कागज पर संबंधित स्टेशनों के सह निदेशक या कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी के कार्यालय में 8 अगस्त या उससे पहले तक जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार 19 अगस्त को केंद्र सह निदेशक/ प्रभारी के कार्यालय में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed