फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for financial assistance for the education of children of Ex servicemen

पूर्व सैनिकों के बच्चे वित्तीय मदद के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 23 Sep 2017 10:46 AM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Apply for financial assistance for the education of children of Ex servicemen

पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने का मौका है। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले दो बच्चे तीस सितंबर से पहले और बारहवीं तक के छात्र 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


ग्रेजुएशन लेवल तक के छात्रों के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने आवेदन की तिथि 30 नवंबर तय की है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। केंद्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से एक वर्ष में कुल 24 हजार रुपये की अनुदान राशि पूर्व सैनिकों के बच्चों को दी जाती है।
विज्ञापन


इस राशि को प्राप्त करने के लिए छात्रों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। एक वर्ष में इस राशि को लेने वाले छात्र अगले वर्ष दोबारा इस राशि को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी का आवेदन फॉर्म किसी कारणवश रिजेक्ट हो जाता है तो वह दोबारा इस फॉर्म को सही रूप से भर सकता है।

छात्रों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटकेएसबीडॉटजीओवीडॉटइन पर इस अनुदान राशि के लिए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करना होगा।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने पूर्व सैनिकों के बच्चों से इस अनुदान राशि के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed