फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for CBSE NET exam from first august

NET परीक्षा का शेडयूल जारी, पहली अगस्त से करें आवेदन

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Apply for CBSE NET exam from first august

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार नवंबर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों में होगी। इसके लिए पहली अगस्त से आवेदन किए जा सकेंगे। इस संबंध में 24 जुलाई से विस्तृत अधिसूचना उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


जुलाई माह में होनी वाली इस परीक्षा की आवेदन तिथि के लिए हजारों विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं। संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार पहली अगस्त से ऑनलाइन आवेदन सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया तीस दिनों तक चलेगी। 30 अगस्त के बाद ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन


31 अगस्त तक शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। अब तक हुई परीक्षाओं में हिमाचल में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई की तरफ से दो सेंटर बनाए गए हैं। इनमें धर्मशाला व शिमला शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन के समय सेंटर का चयन कर सकता है। हिमाचल से नजदीक चंडीगढ़ में सेंटर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए स्नातक में 55 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय, महाविद्यालय सहित अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति की पात्रता हासिल करते हैं। इसके जरिये पीएचडी और डीफिल में दाखिला भी मिलता है। इस परीक्षा के जरिये जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) भी अवार्ड की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed