फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for BAMS and BHMS on HPU web Portal

एचपीयू ने खोला पोर्टल, बीएएमएस और बीएचएमएस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Fri, 28 Jun 2019 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Jun 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Apply for BAMS and BHMS on HPU web Portal
फाइल फोटो

प्रदेश के आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विवि ने शुक्रवार से अपना एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। एडमिशन पोर्टल के माध्यम से नीट परीक्षा पास अभ्यर्थी इन दोनों कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है। आवेदनों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों कोर्स में प्रदेश में चल रहे आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में प्रवेश दिए जाने को 15 से 17 जुलाई तक काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी के सदस्य विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल खोल दिया गया है। इसमें दोनों कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने की पूरी जानकारी भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कॉलेज में कितनी सीटें 
राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला    60 सीटें 
शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर                                             60 सीटें 
अभिलाशी आयुर्वेदिक कॉलेज चैलचौक मंडी                                 60 सीटें 
होम्योपैथी कॉलेज कुमारहट्टी                                                  75 सीटें 
 www.admissions.hpushimla.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed