{"_id":"5ae439c84f1c1b320a8b6e7e","slug":"apply-for-ba-llb-himachal-pradesh-university-institute-of-legal-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएलएलबी के लिए करें आवेदन, 15 जून को होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएएलएलबी के लिए करें आवेदन, 15 जून को होगी काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विवि के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में चल रहे पांच वर्षीय बीएएलएलबी इंटीग्रेटिड कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कोर्स में प्रवेश को 7 जून आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। कोर्स में प्रवेश के लिए तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक 15 जून को एवालॉज स्थित यूआईएलएस परिसर में काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
कोर्स में जमा दो प्राप्तांक के आधार पर ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। 23 जून को फीस जमा होगी। बावजूद रिक्त रहने वाली दोनों कैटेगरी की सीटों पर मेरिट वेटिंग में शामिल छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसी के आधार पर इस विधि कोर्स में सब्सिडाइज्ड 75 और नॉन सब्सिडाइज्ड 45 सीटों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूआईएलएस के निदेशक प्रो. रघुविंद्र सिंह ने बताया कि इसमें सामान्य वर्ग के लिए जमा दो में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग की सीटों के लिए 45 फीसदी प्राप्तांक करने वाले छात्र पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट पर दिए गए एडमिशन पोर्टल के लिंक के माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इच्छुक छात्र विवि की अधिकृत वेबसाइट ww.hpuniv.niv.in पर उपलब्ध admissions.hpushimla.in लिंक के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते है। एडमिशन पोर्टल को खोल दिया गया है। इस संबंद्ध में अधिक जानकारी के लिए संस्थान के फोन नंबर 0177-2651586 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
संस्थान में भरी जानी हैं 120 सीटें- इस विधि कोर्स में कुल 120 सीटें भरी जानी है। जिसमें सब्सिडाज्ड में 75 और नान सब्सिडाइज्ड की 45 सीटें शामिल होंगी। इसमें लागू रोस्टर के मुताबिक एससी वर्ग के लिए 15 फीसदी, एसटी को 7.5 फीसदी, शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणी को 5 फीसदी, सिंगल गर्ल्स चाइल्ड से दो, जम्मू कश्मीर माइग्रेंट से दो और सब्सिडाइज्ड कोटे की दो सीटें विवि कर्मियों के बच्चों से भरी जानी है।