{"_id":"58e4daac4f1c1bc06e5b6955","slug":"apply-for-all-india-survey-on-higher-education-aishe-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों को 13 अप्रैल से पहले देना होगा ब्योरा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षण संस्थानों को 13 अप्रैल से पहले देना होगा ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अखिल भारतीय स्तर के वेब बेस्ड आल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजूकेशन (एआईएसएचई) के लिए इन दिनों उच्च शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थान से वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। इसके लिए 13 अप्रैल अंतिम तारीख है। सर्वे के लिये प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध शिक्षण संस्थानों को भी अंतिम तिथि से पूर्व हर जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
सर्वे में संस्थानों से शिक्षक, छात्र पंजीकरण, कार्यक्रम, परीक्षा परिणाम, शिक्षा बजट, ढांचागत उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा देने को कहा गया है। इसी आधार शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं का आंकलन होता है। विवि में इस सर्वे के लिए बनाए गए नोडल ऑफिसर ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजूकेशन (एआईएसएचई) प्रो. जोगेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि वर्ष 2016-17 के
विज्ञापन
सर्वे के लिए इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने संस्थान प्रमुख निदेशक और प्राचार्यों से 13 अप्रैल से पूर्व जानकारी अपलोड करवाने को कहा है। यह जानकारी डीसीएफ-दो और तीन फार्म तैनात संस्थान के नोडल ऑफिसर के माध्यम से अपलोड करवाने को कहा है। यदि किसी संस्थान ने नोडल ऑफिसर तैनात नहीं किए हैं तो वे तुरंत करें और जानकारी अपलोड करें।
विज्ञापन