{"_id":"58c430824f1c1bfd6cdc406c","slug":"apply-for-admission-in-pg-course-in-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्स में प्रवेश को 18 मार्च तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी कोर्स में प्रवेश को 18 मार्च तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Mar 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू के सेंटर में पीजी कोर्स के दूसरे सेमेस्टर की खाली सीटों में प्रवेश का विवि ने मौका दिया है। विभिन्न विभागों की रिक्त सीटें भरने को 18 मार्च तक संबंधित विभागाध्यक्षों को आवेदन करने की अंतिम तिथि है। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने ऐसे सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि वे खाली सीटों पर प्रवेश देने की प्रक्रिया 22 मार्च तक हर हाल में पूरा करें।
विज्ञापन
साइकोलॉजी, जियोग्राफी, मैथेमेटिक्स और स्टेटेस्टिक्स विभाग को छोड़कर हिंदी, ट्रांसलेशन, संस्कृत, अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, इतिहास, कॉमर्स, एमए इंग्लिश जैसे विभागों में मई और जून 2016 में पहले सेमेस्टर में तथा कोर्स में
विज्ञापन
ली गई प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही दूसरे सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए छात्र को अलग से सीधे प्रवेश को संबंधित विभागाध्यक्षोें के पास आवेदन करना होगा। डीएस ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे विवि ऑर्डिनेंस के प्रावधानों के मुताबिक ही दूसरे सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन