फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply for admission in mbbs and bds

एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Sat, 13 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
apply for admission in mbbs and bds

एचपीयू से संबद्ध सभी निजी और सरकारी कॉलेजों में नए बैच में प्रवेश के लिए विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने बीस अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इस बार नाहन में खोले गए मेडिकल कॉलेड में भी सौ सीटें भरी जानी हैं। इन सीटों सहित समस्त कॉलेजों की एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए हर हाल में बीस अगस्त तक आनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक संबंधित अभ्यर्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में नए सत्र में राज्य और प्रबंधकीय कोटे के अंतर्गत प्रवेश लेने को  एनईईटी-2016 पास करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से विवि की वेबसाइट्र www.hpuniv.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


जो प्रोस्पेक्टस में दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू कर दी गई है। सामान्य श्रेणी के लिए शुल्क 1600/ रुपये जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 800/ रुपये देनी होगी।  एनईईटी -2016 का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। इसलिए अभ्यर्थी बिना परिणाम घोषित किए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी सीटें

apply for admission in mbbs and bds
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने आवेदन-पत्र तथा फीस विवरण में अपना एक ही सही रोल नंबर भरें,  जिसके अंतर्गत उसका परिणाम घोषित होना है। आवेदन के बाद श्रेणीवार मेरिट सूची काउंसलिंग शेडयूल के साथ विश्वविद्यालय द्वारा 25 अगस्त को जारी की जाएगी। प्रोस्पेक्टस की प्रतिलिपि विवि की वेबसाइट पर ही उपलब्ध है।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ उप-कुलसचिव (प्रवेश परीक्षा) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जमा करवानी होगी, जो 23 अगस्त तक पहुंचनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा शाखा के दूरभाष नंबर 0177-2830891 तथा 0177-2833588 से भी संपर्क कर सकते हैं।

एमबीबीएस सीटें- आईजीएमसी में 100, डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा-100, नाहन में खुले डा. वाईएस पमार मेडिकल कॉलेज में 100 और सोलन के निजी कॉलेज में 150 सीटें हैं। वहीं डेंटल कालेजों में आईजीएमसी स्थित राजकीय दंत महाविद्यालय में 60 और विवि से संबद्ध प्रदेश के अन्य निजी कॉलेजों में बीडीएस की 280 सीटों के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है।

बीएएमएस/बीएचएमएस की मेरिट सूची
एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा द्वारा आयोजित की बीएएमएस/बीएचएमएस में प्रवेश को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा के परिणाम को घोषित करने के बाद वीरवार को श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। इन कोर्स के लिए काउंसलिंग सात सितंबर 2016 को एचपीयू सभागार में आयोजित की जाएगी। इससे संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed