फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply for admission in indian miltary college Dehradun

भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन, ये है अंतिम तारीख

Thu, 21 Jun 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
apply for admission in indian miltary college Dehradun

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रक्षा मंत्रालय में आने वाले इस कॉलेज में केवल 13 वर्ष से कम आयु के बालक ही आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज के कार्यवाहक कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल सिंह ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपने आवेदन 30 सितंबर से पूर्व भेजने की अपील की है।

विज्ञापन


जुलाई 2019 के सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन देश के चुनिंदा स्थानों पर एक और दो दिसंबर को होगा। सैन्य कॉलेज रक्षा मंत्रालय के अर्न्तगत आने वाला सेवा शिक्षण संस्थान है। परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा एक जुलाई 2019 की तिथि को अहर्ता तिथि मानते हुए साढ़े 11 वर्ष से ऊपर और 13 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन


दो जुलाई, 2006 के बाद की जन्म तिथि वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र होंगे। सैन्य कॉलेज के जुलाई, 2019 सत्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार प्रवेश के समय यानी एक जुलाई, 2019 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए या सातवीं कक्षा पास कर चुका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली दिसंबर 2018 को होने वाली लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित के पेपर तथा 2 दिसंबर को सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जायेगी। मौखिक परीक्षा 04 अप्रैल, 2019 को होगी। इसमें परीक्षार्थी के बौद्धिक ज्ञान तथा व्यक्तित्व का परीक्षण होगा। मौखिक परीक्षा केवल उन्हीं उम्मीदवारों की होगी जो लिखित परीक्षा में पास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed