फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply for admission in indian military college dehradun for year 2020

सैन्य कॉलेज देहरादून में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Thu, 27 Jun 2019 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
apply for admission in indian military college dehradun for year 2020
फाइल फोटो

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून ने जुलाई 2020 सत्र में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। प्रवेश परीक्षा देश के चिह्नित केंद्रों में पहली और दो दिसंबर को होगी। परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा पहली जुलाई, 2020 की तिथि को अहर्ता तिथि मानते हुए साढ़े 11 वर्ष से ऊपर और 13 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन


दो जुलाई, 2007 के बाद की जन्मतिथि वाले उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए उम्मीदवार पहली जुलाई, 2020 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा पास कर चुका होना चाहिए। पहली दिसंबर को लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित के पेपर तथा दो को सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। मौखिक परीक्षा सात अप्रैल 2020 को होगी। इसमें परीक्षार्थी के बौद्धिक ज्ञान तथा व्यक्तित्व का परीक्षण होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र एवं साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। सफल उम्मीदवारों का चुने हुए सैनिक अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र, विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्रों के एक सेट को पंजीकृत पोस्ट से मंगवाने के लिए सामान्य जाति के उम्मीदवार 600 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून, तेल भवन, देहरादून, बैंक कोड नंबर-01576 के नाम भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।


अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed