फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for admission in Indian Military College Dehradun

सैन्य कॉलेज देहरादून में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Wed, 09 Jan 2019 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Indian Military College Dehradun

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 1 और 2 जून को होगी। इसके लिए 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग के छात्र 31 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं। यह बात आरआईएमसी सैन्य प्रशिक्षण निदेशालय के कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून की जनवरी 2020 के सत्र की आठवीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा देश के कुछ चुने हुए केंद्रों में होगी।

विज्ञापन


आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्नपत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक हिंदी अथवा अंग्रेजी में अपना पता, पोस्टल पिन कोड तथा फोन नंबर के साथ लिखकर आरआईएमसी देहरादून में भेजें। जो उम्मीदवार मौखिक परीक्षा में पास होंगे, उनका चिकित्सा परीक्षण चुने गए सैनिक अस्पतालों में करवाना होगा। 
विज्ञापन


यह होगा फीस का स्ट्रक्चर 
सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये, जबकि अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार 555 रुपये का भुगतान कर आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका का सेट ले सकते हैं। उन्हें बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन देहरादून, बैंक कोड नंबर 01576 के नाम से भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है। अनुसूचित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छाया प्रति भेजना अनिवार्य हैै। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विषयों में होगी परीक्षा
परीक्षा तीन विषयों में ली जाएगी। एक जून को अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, जबकि गणित की परीक्षा दोपहर 2 से 3.50 बजे तक होगी। 2 जून को सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक को होगी। उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed