{"_id":"5ce92738bdec2207226eb3f4","slug":"apply-for-admission-in-food-craft-institute-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में एडशिमन के लिए करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में एडशिमन के लिए करें आवेदन
Sat, 25 May 2019 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 May 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड क्राफ्ट एंड इंस्टीट्यूट खनियारा (धर्मशाला) में पांच विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जुलाई के अंतिम सप्ताह से नया बैच शुरू हो जाएगा। डेढ़ वर्षीय कोर्स में प्रशिक्षुओं को होटल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस शैक्षणिक सत्र से पांच पाठ्यक्रमों में 100 सीटें बढ़ गई हैं। ऐसे में प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30 की बजाय 50 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले सकेंगे। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खनियारा में फूड प्रोडक्शन, एफ एंड बी सर्विसेज, हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस और बेकरी में डिप्लोमा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि साल 2012 से अब तक संस्थान से करीब 602 युवा प्रशिक्षण लेकर पास आउट हुए हैं। इन सभी प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट देश-विदेश के पांच सितारा होटलों में हुई है। अब तक संस्थान का 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड रहा है। इसमें 102 प्रशिक्षुओं देश और विदेश के पांच सितारा होटलों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन