{"_id":"5d2db7bf8ebc3e6cb9088c6f","slug":"applications-will-be-accepted-for-admission-in-ignou-till-31-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में प्रवेश के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू में प्रवेश के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Tue, 16 Jul 2019 05:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Jul 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2019 के लिए स्नातक और मास्टर डिग्री के द्वितीय और तृतीय वर्ष और सेमेस्टर प्रणाली कार्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अगले सेमेस्टर में पुन: पंजीकरण की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि जुलाई 2018 वार्षिक प्रणाली और जनवरी 2019 सेमेस्टर प्रणाली में पंजीकृत सभी छात्र अगले वर्ष और सेमेस्टर के लिए इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई तक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त इग्नू में विभिन्न मास्टर/बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में जुलाई 2019 सत्र के लिए नव-प्रवेश प्रवेश की प्रक्रिया भी जारी है। वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है।