{"_id":"601aa7888ebc3e4b667c0653","slug":"applications-for-bsc-and-msc-nursing-counseling-now-till-8-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी और एमएससी नर्सिंग काउंसलिंग के लिए अब 8 फरवरी तक आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएससी और एमएससी नर्सिंग काउंसलिंग के लिए अब 8 फरवरी तक आवेदन
Wed, 03 Feb 2021 07:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स के मॉपअप राउंड, पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स की ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन की तिथि को आठ फरवरी तक बढ़ा दिया है। सरकारी कॉलेजों में भी रिक्त रही सीटों को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है। निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में रिक्त चल रही सीटों का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए सौ रुपये काउंसलिंग फीस के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से अदा करना होगा। मेरिट और भरे गए संस्थान की च्वाइस के आधार पर आनलाइन काउंसलिंग में सीटें आवंटित की जाएंगी। इसकी सूची 11 फरवरी को विवि जारी कर देगा। इस संबद्ध में विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के दूरभाष नंबर 0177-2830891 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन