फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Applications can now be applied for meritorious incentive scheme by February 17

मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए अब 17 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 12 Feb 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Applications can now be applied for meritorious incentive scheme by February 17
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

मेधा प्रोत्साहन योजना में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 17 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की तिथि दस फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी कर दिया है। पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग लेने के लिए संस्थानों का चयन कर आवेदन करने को कहा है। बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले और कॉलेजों के पात्र 500 विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए एक लाख रुपये की राशि देती है। सालाना 2.50 लाख आय वाले परिवारों के विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना में मेधावी विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करने या अपनी पसंद के किसी भी कोचिंग संस्थान से व्यक्तिगत रूप से कोचिंग कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


चाहे वह पहले से ही कोचिंग सेंटर के पैनल में शामिल हो या नहीं। शिक्षा निदेशक ने बताया कोचिंग संस्थानों को तय करने के लिए कुछ शर्तें तय की गई है। कोचिंग संस्थान जो प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग दे रहे हैं और उनके छात्र प्रतिष्ठित कॉलेजों, संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने में सक्षम हैं। उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। विभागीय वेबसाइट पर चयनित विद्यार्थियों की अंतिम सूची अपलोड कर दी गई है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए जाते हैं कोचिंग कक्षाएं लगवाने के लिए एक संस्थान का चयन करें और 17 फरवरी शाम पांच बजे तक निदेशालय को medha.protsahan@gov.in पर ई मेल कर सूचित करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed