{"_id":"5ccc2746bdec2207571f448a","slug":"application-submission-date-for-hpbose-compartment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPBOSE: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 03 May 2019 05:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 May 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो और मैट्रिक की कंपार्टमेंट परीक्षा जून में होगी। वार्षिक परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट घोषित परीक्षार्थी 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा केवल अंग्रेजी, अतिरिक्त विषय अंक सुधार और डिप्लोमा होल्डर रि-अपीयर के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च 2019 की वार्षिक परीक्षा परिणाम में जमा दो के 16102 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट घोषित हैं, जबकि दसवीं में 6395 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा को अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन