एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए इस दिन से हो सकते हैं ओवदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी, निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए नीट क्वालिफाई अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि से संबद्ध छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 600, निजी संस्थान एमएमएमयू सोलन की 150 सीटों के लिए, जबकि
सरकारी डेंटल कॉलेज की 60 और निजी विवि से संबद्ध डेंटल कॉलेजों की 280 सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जानी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इन सीटों को भरने के लिए संभावित काउंसलिंग शेड्यूल तय किया है।
इसे एक से दो दिनों में मंजूरी मिलने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। संभावित शेड्यूल के मुताबिक 7 से 15 जून तक एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाएगी।
इस साइट पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
20 जून को नीट में प्राप्तांक के आधार पर विवि आने वाले ऑनलाइन आवेदन के मुताबिक पहली मेरिट जारी करेगा। 26 जून से 5 जुलाई तक काउंसलिंग का पहला चरण पूरा किया जाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश का संभावित शेडयूल मंजूरी को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इसे अधिसूचित कर दिया जाएगा।
एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए एचपीयू अपने एडमिशन पोर्टल के माध्यम से जल्द प्रक्रिया शुरू करेगा। नीट क्वालिफाई अभ्यर्थी admissions.hpushimla.in से ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी और सीटें भरने को काउंसलिंग होगी।