{"_id":"5bb4dde7867a557f6c069782","slug":"application-invited-for-filling-up71-posts-of-horticulture-development-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी विकास अधिकारी के 71 पद भरने को मांगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बागवानी विकास अधिकारी के 71 पद भरने को मांगे आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बागवानी विकास अधिकारी के 71 पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्तूबर तक आयोग के वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बागवानी और कृषि में एमएससी करने वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये और एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के आवेदकों को सौ रुपये की फीस चुकानी होगी। एक्स सर्विस मैन कोटे के आवेदकों से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।
विज्ञापन