{"_id":"5c5463abbdec2232285b0441","slug":"application-invited-for-admission-in-national-indian-militry-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन
Sat, 02 Feb 2019 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप निदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय शिमला किन्नौर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस अत्री ने कहा कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में आठवीं कक्षा में केवल छात्रों के लिए वर्ष 2020 के सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन 31 मार्च 2019 तक संबंधित राज्य सरकार को सभी सत्यापित दस्तावेजों के साथ भेजने होंगे। उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2020 को साढ़े 11 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । एक जनवरी 2020 को उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विद्यालय से 7वीं कक्षा में अध्ययनरत और उत्तीर्ण कर चुका हो।
विज्ञापन
यह परीक्षा देश के चुनिंदा स्थानों पर पहली और 2 जून 2019 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन पत्र अन्य विवरण पत्रिका राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून से प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य जाति के उम्मीदवार 600 रुपये एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन देहरादून बैंक कोड नंबर 01576 के नाम भुगतान कर आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन