{"_id":"5c88e581bdec2214720fa4a1","slug":"application-invited-for-admission-in-mphil-and-phd-in-ignou-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू से एमफिल और पीएचडी में प्रवेश को 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू से एमफिल और पीएचडी में प्रवेश को 25 तक करें आवेदन
Wed, 13 Mar 2019 04:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2019 के सत्र के लिए एमफिल और पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
विज्ञापन
दोनों कार्यक्रमों के लिए 7 अप्रैल (रविवार) को प्रवेश परीक्षा होगी। विभिन्न विषयों के कोर्स में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इग्नू के अध्ययन केंद्रों और इग्नू के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में भी संपर्क कर सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्रीय केंद्र के टेलीफोन नंबर 0177-2624612 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन