फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   application date for National Eligibility Entrance Test

नीट के लिए इस दिन तक करें आवेदन

Tue, 06 Nov 2018 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Tue, 06 Nov 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
application date for National Eligibility Entrance Test

नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट) 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लेगी। पहले यह परीक्षा सीबीएसई के माध्यम से ली जाती थी। 

विज्ञापन


एनटीए की अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के आधार पर ही आवेदकों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत चलने वाले कॉलजों में दाखिला मिलना है। नीट को आवेदन करने के लिए 30 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


 15 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा पांच मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी। प्रदेश में नीट के लिए हमीरपुर और शिमला जिले में ही केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का परिणाम आठ जून को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

application date for National Eligibility Entrance Test

नीट के आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1400 रुपये  और अन्य वर्गों के लिए 750 रुपये फीस निर्धारित की गई है। नीट 720 अंकों का होगा। अभ्यर्थी के आयु परीक्षा तिथि तक 17 से 25 साल होनी चाहिए।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल तक है। अभ्यर्थी के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या बायो टेक्नॉलॉजी और अंग्रेजी के साथ इंटर में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी अंक अनिवार्य है। इसमें जमा दो की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी में हिस्सा ले सकते हैं। नीट के माध्यम से एमबीबीएस की 68028, बीडीएस और आयुष कॉलेजों की 27148 सीटों को भरा जाएगा

। नीट का पेपर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 11 भाषाओं में होगा। इसकी अधिक जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed