फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   application date for admission in various course on icdeol si 31 july

इक्डोल में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तय, ऐसे करें आवेदन

Sat, 06 Jul 2019 11:44 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
application date for admission in various course on icdeol si 31 july

 इक्डोल में पीजी, यूजी डिग्री कोर्स और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन की 31 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है। इक्डोल शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पीजी कोर्स में एमए अर्थशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, म्यूजिक, संस्कृत, समाज शास्त्र, एमए एजूकेशन, एमकॉम और एमबीए, एमसीए, एमएससी मैथ जैसे डिग्री कोर्स में नया बैच बिठाए जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा यूजी डिग्री कोर्स में वार्षिक प्रणाली में बीएससी, बीए (सीबीसीएस) के अलावा बीसीए डिग्री कोर्स का बैच भी बैठेगा। डिप्लोमा कोर्स में पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा मानव संसाधन विकास, योगा स्टडीज, टूरिस्ट गाइड के अलावा पीजी डिप्लोमा इन पर्सनल मैनेजमेंट और लेबर कोर्स का बैच भी बैठ रहा है।
विज्ञापन


इन सभी कोर्स में  प्रवेश को 31 जुलाई तक इक्डोल की वेबसाइट और एचपीयू की वेबसाइट के माध्यम से दिए गए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाएगा। छात्रों को लॉग इन आईडी बनाना होगा। 20 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि इक्डोल की बेबसाइट पर हर कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए प्रोस्पेक्टस ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इक्डोल विद्यार्थी 15 दिन में जमा करवाएं असाइनमेंट

इक्डोल के यूजी और पीजी छात्र छात्राओं को पंद्रह दिन में असाइनमेंट जमा करवानी होगी। इक्डोल निदेशक ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 में पंजीकृत हुए यूजी, पीजी डिग्री और डिप्लोमा छात्र- छात्राओं को अनिवार्य रूप से तय की गई समय सीमा के भीतर असाइनमेंट जमा करवाने होंगे।

जो छात्र असाइनमेंट जमा नहीं करवाएंगे, उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। प्रो. पठानिया ने कहा कि इस संबद्ध में इक्डोल की वेबसाइट पर भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई है।

वहीं छात्रों को मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भी सूचित किया गया है। छात्र असाइनमेंट डाक से या इक्डोल के संबंधित विभाग में जाकर असाइनमेंट जमा करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed