फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Application date for admission in IGNOU in himachal

इग्नू में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन

Fri, 28 Jun 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Application date for admission in IGNOU in himachal

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) देश भर में सशक्त छात्र सहायता सेवा नेटवर्क के माध्यम से उच्च शिक्षा घर-द्वार तक पहुंचाने की दिशा में सालों से काम कर रहा है। इसमें जेल कैदियों के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को भी विभिन्न कार्यक्रमों में नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान है।

विज्ञापन


 इग्नू ने जुलाई 2019 से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक उपाधि (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीएसडब्ल्यू) और सभी डिप्लोमा एवं सर्टिफि केट कोर्स और कार्यक्रमों  में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शिक्षार्थियों के लिए फीस छूट का प्रावधान रखा है। जुलाई 2019 सत्र के  लिए विभिन्न मास्टर/ बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र संबंधित दस्तावेजों सहित अंतिम तिथि से पहले इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, शिमला में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, खलीणी, शिमला की दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed