{"_id":"5e2466798ebc3e4b25045c01","slug":"ankita-of-solan-topped-in-state-level-essay-writing-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय निबंध लेखन में सोलन की अंकिता रहीं अव्वल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राज्य स्तरीय निबंध लेखन में सोलन की अंकिता रहीं अव्वल
Sun, 19 Jan 2020 07:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का राज्य स्तरीय युवा दिवस सोलन के सनातन धर्म मंदिर सभागार में हुआ। इसमें प्रदेश भर से चयनित 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वाद-विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला और समूह गान प्रतियोगिताएं हुईं। सहायक आयुक्त सोलन भानू गुप्ता मुख्यातिथि थे। उन्होंने युवाओं को विवेकानंद की प्रेरणाओं को जीवन में अपनाने की सलाह दी। मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। निबंध लेखन में सोलन की अंकिता शर्मा प्रथम, कुल्लू के अमरजीत द्वितीय और कांगड़ा की किरण तृतीय रहीं।
विज्ञापन
वाद-विवाद में ऊना की रिया राणा व अतुल अत्री प्रथम, सोलन की अनिता व पवन कुमार द्वितीय और सिरमौर की श्वेता व रंजना तृतीय रहीं। चित्रकला में सिरमौर की शिवानी भारद्वाज पहले, कांगड़ा की कविता दूसरे व सोलन की अक्षिता वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। समूहगीत में प्रथम स्थान जिला मंडी, द्वितीय स्थान जिला हमीरपुर व तृतीय स्थान जिला कुल्लू ने हासिल किया। वाद-विवाद व निबंध लेखन में सुनिता शर्मा, रीता चौहान व संतराम शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
चित्रकला में डॉ. कामेश्वर, डॉ. रोहित कश्यप और रितु चैधरी, समूहगीत स्पर्धा में डॉ. राजेश चौहान, डॉ. मदन झालटा और डॉ. अभिलाषा शर्मा निर्णायक रहे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर, सभी जिलों से आए प्रभारी व युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन के हरविंद्र सिंह, भूपेंद्र वर्मा, संजीव ठाकुर, ज्योति पठानिया, मदन ठाकुर, दिनेश, सीता राम शर्मा, रक्षा वर्मा, जयप्रकाश, मोहित, अरुण, प्रियंका, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन