फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   allegation of fee hike in mid session on Maharishi Markandeshwar University medical college

इस यूनिवर्सिटी पर मनमानी फीस बढ़ाने के आरोप, 70-80 फीसदी कर दी बढ़ोतरी

Tue, 05 Jun 2018 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 05 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
allegation of fee hike in mid session on Maharishi Markandeshwar University medical college

महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय कुमारहट्टी के तहत चल रहे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के आरोप लगे हैं। मेडिकल कॉलेज अभिभावक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में यह आरोप मुखर किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस की पांच साल की फीस में 70 से 80 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ये सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने सरकार को भी चेताया कि फीस की समीक्षा कर इसे घटा दिया जाए।
विज्ञापन


वरना अभिभावक इस संबंध में कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। सोमवार को इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे बच्चों के दर्जनों परिजनों ने पहले प्रेस क्लब शिमला में इस संबंध में एक बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पत्रकार वार्ता के दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि पिछले एमबीबीएस दाखिले के वक्त स्टेट कोटे की फीस साढे़ पांच लाख जबकि मैनेजमेंट कोटे में इसे 10 लाख 39 हजार 500 रुपये दिखाया गया। 

स्टेट कोटे की फीस को बढ़ाकर इतने लाख किया

allegation of fee hike in mid session on Maharishi Markandeshwar University medical college

ये फीस स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय की गई थी। इसके बाद दोबारा शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक उनकी सेवानिवृत्ति से पहले रखी गई, जिसमें स्टेट कोटे की फीस को बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया गया।

मैनेजमेंट कोटे की फीस 12 लाख रुपये की गई। साथ में ये भी तय किया गया कि ये फीस हर साल दस फीसदी बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रफ्तार से तो ये फीस पांच साल में 80-90 लाख रुपये तक देनी होगी।

उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय में 300 एमबीबीएस सीटें हैं। ऐसे में बच्चोें की फीस में मनमाफिक बढ़ोतरी करके अभिभावकों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी गई है।

11 जून को सरकार ने एक बैठक रखी है। अगर इसमें समीक्षा कर फीस नहीं घटाई गई तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में एमएमयू के अधिकारियों से संपर्क किया गया, मगर उन्होंने इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed