सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए इस दिन से करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। छह जनवरी 2019 को होगी। रविवार को यह परीक्षा होगी। सैनिक स्कूल सुजानपुर के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कमांडर सचिन वर्मा ने बताया सैनिक स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा 6 जनवरी 2019 को प्रदेश के 8 जिलों में करवाई जाएगी।
स्कूल प्रशासन की ओर से इस बार प्रदेश में 3 जिलों में अतिरिक्त परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। पूर्व में यह परीक्षा हिमाचल के केवल 5 जिलों में होती थी।
उन्होंने बताया इस बार जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठना चाहता है, उसे ऑनलाइन फार्म भरना होगा।
स्कूल परिसर में किसी भी तरह का कोई प्रोस्पेक्ट्स बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। छठी और नवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा करवाई जाएगी। छठी कक्षा के लिए यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों विषयों पर आधारित होगी।
जबकि नवीं कक्षा की परीक्षा केवल इंग्लिश विषय पर होगी। उन्होंने बताया ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया 8 अक्तूबर से 26 अक्तूबर 2018 तक चलेगी।
स्कूल प्रशासन की ओर से परीक्षा फार्म फीस सामान्य वर्ग के लिए चार सौ और आरक्षित वर्ग के लिए ढाई सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस बार परीक्षा सुजानपुर, बिलासपुर, चंबा, नाहन, धर्मशाला, मंडी, शिमला और ऊना में होगी। इस वेबसाइट पर करें आवेदन
www.sainik school sujanpurtihra.com