{"_id":"59f21d8a4f1c1bd9798b87a4","slug":"all-india-folk-dance-mahotsav-organizing-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में दिखेगी 15 राज्यों की संस्कृति, शुरू हो रहा अखिल भारतीय लोक नृत्य महोत्सव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कुल्लू में दिखेगी 15 राज्यों की संस्कृति, शुरू हो रहा अखिल भारतीय लोक नृत्य महोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में देशभर के 15 राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, हिमाचल कला संस्कृति एवं जिला कला संस्कृति, भाषा अकादमी शिमला, जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 27 अक्तूबर से अखिल भारतीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन कुल्लू में किया जाएगा।
विज्ञापन
अकादमी के लोक जनजातीय कला प्रभारी अमित सक्सेना ने कहा कि भारत सरकार के संस्कृति विभाग की देशज योजना के अंतर्गत यह भारत की लोक एवं पारंपरिक अभिव्यक्तियों का उत्सव है। इसका मकसद एक प्रांत की संस्कृति से दूसरे प्रांत के लोगों को अवगत करवाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कहा कि देशज कार्यक्रम का लाइव ब्रॉडकास्ट भी होगा। यू ट्यूब पर भी लोग इसे देख सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए कुल्लू जिला का चयन हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल से इसमें तीन ग्रुप हिस्सा लेंगे। पंजाब, असम, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, मिजोरम, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और हिमाचल के करीब 300 कलाकार लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। इस दौरान पूर्व भाषा एवं संस्कृति विभाग निदेशक डॉ. प्रेम शर्मा, शैलेंद्र, डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. कर्म सिंह, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह आदि मौजूद रहे।