फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all hp postal division will do all correspondence in hindi for three days

डाक मंडल 28 सितंबर तक हिंदी भाषा में करेंगे सभी पत्राचार

Mon, 18 Sep 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Sep 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
all hp postal division will do all correspondence in hindi for three days

हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल पूरे प्रदेश में 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन कर रहा है। इस दौरान परिमंडल कार्यालय और प्रदेश के सभी डाक मंडलों को समस्त पत्राचार हिंदी में करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


निदेशक डाक सेवाएं निर्मल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अनेक प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं। हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल अपने कर्मचारियों को हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयोजन से परिमंडल कार्यालय में 19 से 21 सितंबर तक निबंध, कविता पाठ, सामान्य ज्ञान और श्रुतलेख प्रतियोगिताएं करवा रहा है।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान हिंदी में अधिकाधिक टिप्पण और आलेखन पत्राचार करने वाले कर्मियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कर्मियों को 2000 रुपये, 1500 रुपये और 1200 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed