{"_id":"5c07f13bbdec2241c465c571","slug":"all-himachal-muslim-welfare-society-president-naseem-mohammad-dedan-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म, जाति, लिंग के नाम पर लोगों को बांटना असंवैधानिक : दीदान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
धर्म, जाति, लिंग के नाम पर लोगों को बांटना असंवैधानिक : दीदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता को बड़ा खतरा करार दिया है। प्रेस बयान में प्रदेशाध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थों को लिए लोगों को धर्म-जाति और हिंदुत्व के नाम पर बहका रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि देश और प्रदेश में आज विकास, गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, किसानों की दयनीय हालत पर बात होनी चाहिए। ये समस्याएं दूर करने की बजाय कुछ राजनीतिक दल देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि भारतीय संविधान इसकी अनुमति नहीं देता कि जाति, धर्म, भाषा, लिंग, क्षेत्रवाद और नस्ल आदि पर चुनाव प्रचार किया जाए। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
दीदान ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए सरकारों को हिंदू-मुस्लिम भाईचारा सुदृढ़ करना चाहिए, लेकिन कुछ नेता अपने स्वार्थों के लिए लोगों को मंदिर-मस्जिद, धर्म और जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं।
दीदान ने देश-प्रदेश के सभी लोगों से ऐसे अराजक तत्वों की बातों में न आने की अपील की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग ऐसे स्वार्थी तत्वों को कड़ा सबक सिखाएं। उन्होंने चुनाव आयोग से भी ऐसे राजनीतिक दलों पर अंकुश लगाने की अपील की।