{"_id":"5ce94d85bdec22074a6aeda1","slug":"all-examinations-will-be-under-one-roof-in-palampur-agricultural-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि पालमपुर में एक ही छत के नीचे होंगी सभी परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कृषि विवि पालमपुर में एक ही छत के नीचे होंगी सभी परीक्षाएं
Sat, 25 May 2019 07:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 May 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में चलने वाली सारी परीक्षाएं अब एक ही छत के नीचे होंगी। इसके लिए विवि में सुविधाओं से लैस एक परीक्षा भवन बनाया गया है। इसकी पहली मंजिल में चार स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले केवल एक ही लेक्चर थिएटर में परीक्षाएं होती थीं। नए हॉल का शुभारंभ शनिवार को विवि के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने किया। नवनिर्मित परीक्षा हॉल में 360 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
भवन के निर्माण लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने दो करोड़ 86 लाख रुपये उपलब्ध कराए थे। कुलपति ने कहा कि इस भवन की सजावट विश्वविद्यालय ने अपने आंतरिक स्रोतों से की है।
विज्ञापन
इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. पवन कुमार मेहता, सभी संवैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष और कृषि विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य मौजूद रहे।