{"_id":"593d51c44f1c1be65d9bef60","slug":"akhilesh-chauhan-635th-rank-in-jee-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के बेटे ने जेईई एडवांस में हासिल किया 635वां रैंक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंजीनियर के बेटे ने जेईई एडवांस में हासिल किया 635वां रैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी हमीरपुर में बतौर एक्सईएन कार्यरत एनपी चौहान के बेटे अखिलेश चौहान ने जेई एडवांस की परीक्षा में देशभर में 635वां रैंक प्राप्त किया है। इससे पहले अखिलेश ने जेईई मेन की परीक्षा में देशभर मे 280वां रैंक प्राप्त किया था।
विज्ञापन
अखिलेश मुख्य रूप से जिला मंडी की तहसील सरकाघाट के संधवाणी टिक्करी गांव का निवासी है। अखिलेश ने अपनी जमा दो तक की पढ़ाई गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर से की है।
विज्ञापन