फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Agricultural University Palampur: Meritorious stunned after receiving medals and degrees at the convocation

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर: दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी

Mon, 23 Aug 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 10:55 PM IST
सार

पालमपुर कृषि विवि के 16वें दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कोरोना काल में एक साल बाद विवि ने दीक्षांत समारोह करवाया। 

विज्ञापन
Agricultural University Palampur: Meritorious stunned after receiving medals and degrees at the convocation
कृषि विवि के 16वें दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालमपुर कृषि विवि के 16वें दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कोरोना काल में एक साल बाद विवि ने दीक्षांत समारोह करवाया। समारोह में 393 विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल दिए जाने थे, लेकिन 100 विद्यार्थी ही समारोह में पहुंच सके। जो समारोह में शामिल नहीं हो सके, उन्हें डिग्रियां घर भेजी गईं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल ने की। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। यह डिग्रियां एक सितंबर 2017 से लेकर 31 अगस्त 2018 तक पास होने वाले विद्यार्थियों को दी गई। 21 पीएचडी धारकों, 110 स्नातकोतर और 262  स्नातक विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इसमें आठ छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

विज्ञापन


इससे पहले कृषि विवि के कुलपति प्रो. हरिंदर कुमार चौधरी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कृषि विवि में चल रहे सभी कार्यों का जानकारी दी। सम्मान समारोह में विवि के पूर्व छात्र सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा को सम्मानित किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के डिजीलॉकर और वेबसाइट के अपडेट वर्जन का भी लोकार्पण किया। विवि के जैनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजन कटोच, आरएस चंदेल, डॉ. आरके की लिखी पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। दिवांशी राणा, यामिनी ठाकुर, ममता, तरुण शर्मा, शिपरा सूद, सुकांत अवस्थी, नेहा चौहान व अमित कुमार शर्मा को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed