फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Agreement signed between IIT Mandi and RxDataScience USA

एआई तकनीक से तैयार होंगे मेडिकल उपकरण, आईआईटी मंडी ने किया करार

Fri, 17 Aug 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 17 Aug 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Agreement signed between IIT Mandi and RxDataScience USA

भारत में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से मेडिकल उपकरण तैयार होंगे। इसके लिए आईआईटी मंडी और अमेरिका की अग्रणी मेडिकल उपकरण निर्माता फर्म आरएक्स डाटा साइंस से करार हुआ है। आईआईटी मंडी के प्रोफेसर और शोधकर्ता फर्म के साथ मिलकर एआई तकनीक से सस्ते और प्रभावी उपकरण तैयार करने पर कार्य करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज के सफर पर शोध किया जाएगा। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डॉक्युमेंटेशन पोर्टल बनाने और मशीन लर्निंग रिसर्च पर कार्य किया जाएगा। फार्मा सेक्टर में मशीन लर्निंग रिसर्च को बढ़ावा देने की खास पहल के लिए यह करार किया गया है।
विज्ञापन


आईआईटी मंडी की टीम आरएक्स डाटा साइंस आईएनस के साथ अलौगरिदम का प्रयोग करते हुए मरीजों के इलाज के सफर और चिकित्सकों के सामाजिक सरोकार का स्वरूप जानने की कोशिश करेगी। यह लंबी अवधि का सहयोग करार है। इसका लक्ष्य मरीजों और चिकित्सकों के स्वास्थ्य सेवा डाटाबेस की मशीन-लर्निंग पर ध्यान केंद्रित करना है और नए वेब-आधारित परिदृश्य (विजुअलाइजशेन) तैयार करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य सेवा मैप में भारत भी ऑनलाइन : प्रो. दत्ता
आईआईटी मंडी के कंप्युटिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर वरुण दत्ता ने कहा भारत में डाटा विज्ञान बिल्कुल शुरुआती चरण में है। अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा और दवा की अधिकांश कंपनियां सलाह सेवा देने की स्थिति में आ गई हैं।


इसके तहत मरीजों के प्रत्यक्ष मामलों पर डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी ऑनलाइन विमर्श करते हैं। आईआईटी मंडी को विश्व स्तर पर स्वास्थ्य सेवा की नोडल एजेंसी के साथ काम करने का अवसर मिला है। विश्व स्वास्थ्य सेवा के मैप पर भारत भी ऑनलाइन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed