अब विदेशों में भी मान्य होगी एचपीयू की बीटेक डिग्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में वर्ष 2013 से चलाए जा रहे बीटेक सीएसई कोर्स को एआईसीटीई (आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन) की मान्यता मिल गई है। अब संस्थान के बीटेक आईटी के साथ ही बीटेक सीएसई (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) कोर्स की मान्यता न केवल देश में बल्कि इस डिग्री को देश के बाहर भी मान्यता होगी।
इससे कोर्स पूरा कर जाने वाले छात्रों के लिए विदेशों में भी रोजगार पाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। संस्थान से कोर्स कर रहे करीब 180 छात्रों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने इस पर खुशी जाहिर की है। संस्थान के निदेशक प्रो. मनु सूद ने बताया कि 18 मई 2016 को एआईसीटीई ने बीटेक सीएसई की 60 सीटों को मान्यता का पत्र जारी किया।
2013 में शुरू किया गया कोर्स
2013 में संस्थान में यह कोर्स शुरू किया गया था। इस संस्थान में पहले से चल रहे बीटेक आईटी कोर्स को पहले ही एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है। प्रो. सूद ने बताया कि बीटेक आईटी में वर्तमान में करीब चार सौ छात्र पढ़ रहे हैं, वहीं बीटेक सीएसई में 180 के करीब छात्र अध्ययनरत हैं। इन दोनों कोर्स में नए बैच के प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रो. सूद ने कहा कि दोनों कोर्स अब मान्यता प्राप्त हैं और एआईसीटीई के मानकों पर खरे उतरते हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण समिति के दौरे के बाद एफएसी में बतौर संस्थान प्रमुख उन्होंने और उनके सहयोगी शिक्षक वामिक आजमी ने दिल्ली एआईसीटीई में 4 अप्रैल को केस को प्रेजेंट किया था।